आज का राशिफल: 05 जून 2020
मेष- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। वृष- आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। यह समय जमा पूंजी को …
मेष- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।
वृष- आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु निवेश के लिए शुभ नहीं है। खान-पान के मामले में सावधान रहें।
मिथुन- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।
कर्क- आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।
सिंह- आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।
कन्या- आज आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
तुला- आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। आपके संबंध जीवन साथी से तनावग्रस्त हो सकते हैं।
वृश्चिक- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निवेश करने के लिए शुभ है। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
धनु- आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।
मकर- आज आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।
कुंभ- आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है।
मीन- यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अधिक धन कमाएंगे। भाग्य साथ देगा। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।
