रामनगर में श्री तारा प्रसाद दिव्य पंचांग का विमोचन, पर्वों की एकरूपता में होगा सहायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। श्रीनन्दाष्टमी/श्री राधाष्टमी पर पंचांग की प्रथम प्रति श्री गिरिजा माता को समर्पित करने के बाद ज्योतिष भवन चित्रकूट, रामनगर के प्रांगण में श्री तारा प्रसाद दिव्य पंचांग का जानी मानी ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी और वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट व की उपस्थिति में विमोचन किया गया। पंचांग के प्रधान संपादक आचार्य …

रामनगर, अमृत विचार। श्रीनन्दाष्टमी/श्री राधाष्टमी पर पंचांग की प्रथम प्रति श्री गिरिजा माता को समर्पित करने के बाद ज्योतिष भवन चित्रकूट, रामनगर के प्रांगण में श्री तारा प्रसाद दिव्य पंचांग का जानी मानी ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी और वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट व की उपस्थिति में विमोचन किया गया।

पंचांग के प्रधान संपादक आचार्य डॉ. रमेश चन्द्र जोशी ने बताया कि इस अंक में आपातकालीन विवाह लग्न रहस्य, महोदय व वारुणी योग, शिववास विचार, बाण पंचक दोष, भू-शयनादि विचार, पर्वों में एक रूपता, मीनार्क में बटुकों का उपनयन निर्णय , अधिमास में पार्थिव पूजा निर्णय आदि के लिए इसे सर्वोपयोगी बनाया गया है।

संबंधित समाचार