बदायूं: महिला को नशा सुंघाकर बच्ची के अपहरण का प्रयास, शोर मचाने पर भागे बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/ ककराला, अमृत विचार। रविवार की रात एक महिला अपने के साथ गांव में आयोजित हुए एक कार्यक्रम से वापस लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को नशा सुंघाकर उसके बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। घटना के दौरान महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। तब तक बदमाश भाग …

बदायूं/ ककराला, अमृत विचार। रविवार की रात एक महिला अपने के साथ गांव में आयोजित हुए एक कार्यक्रम से वापस लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को नशा सुंघाकर उसके बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। घटना के दौरान महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। तब तक बदमाश भाग निकले। बाइक सवार नकाब लगाकर आए थे। महिला की तहरीर पर थाना अलापुर में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना अलापुर क्षेत्र के गांव मई बूचन निवासी गीता पत्नी भूरे अपने पांच वर्ष की बेटी पूजा के साथ गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। गीता कार्यकम से ढोलक बजाकर रविवार की रात वापस अपने गांव लौटकर जा रही थी। नकाबपोश बदमाश बाइक से उनके पास आए और नशीला पदार्थ सुंघा दिया और पूजा का अपहरण करने लगे। महिला कुछ होश में थी तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। डायल 112 को फोन करके सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों मौके पर पहुंचे।

बदमाश भाग निकले थे। पुलिस ने रात में ही गीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को सुबह गीता जिला अस्पताल के स्टाफ को सूचना दिए बिना ही वहां से चली गई। गीता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्रामीण बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर आशंकित हैं।

ये भी पढ़ें – बदायूं: गंगा स्नान करते समय चार बच्चे डूबे, दो को बाहर निकाला, दो लापता

संबंधित समाचार