महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में कोरोना से 71.12 प्रतिशत मौतें
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में कोरोना वायरस ‘कोविड-19′ से अब तक 4515 मरीजों की मौत हो चुकी है जो कि कुल मौतों का 71.12 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9851 नये मामले सामने आये हैं, …
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में कोरोना वायरस ‘कोविड-19′ से अब तक 4515 मरीजों की मौत हो चुकी है जो कि कुल मौतों का 71.12 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9851 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,26770 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 6,348 लोगों की मौत हुई है तथा 109,462 लोग स्वस्थ हुए हैं।
