Video: SBI में ‘असुर राजा महाबली’! बैंक कर्मचारी का ये गेटअप देखकर इंटरनेट पर हंसी की हिलोरे लहरा उठीं
तिरुवनन्तपुरम। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। दावा किया गया कि मामला केरल के टेलिचेरी में स्थित एसबीआई की एक शाखा का है। जहां एक कर्मचारी ने अपने अनोखे गेटअप से सबका दिल …
तिरुवनन्तपुरम। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। दावा किया गया कि मामला केरल के टेलिचेरी में स्थित एसबीआई की एक शाखा का है। जहां एक कर्मचारी ने अपने अनोखे गेटअप से सबका दिल जीत लिया।
दरअसल, कर्मचारी बैंक में ओणम पर राजा महाबली के रूप में सजकर काम करता दिखा, जिसे लेकर इंटरनेट की जनता अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही है। बता दें, इस वर्ष ओणम, 30 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा, जिसे केरल में बहुत घूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। ओणम को असुर राजा महाबली के स्वागत में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन महाबली पाताल लोक से धरती पर अपनी प्रजा से मिलने आते हैं।
A staff of @TheOfficialSBI Tellicherry dispensing services at the counter dressed as the legendary King Mahabali whose yearly visits fall on the #Onam day. Kudos to his spirit and gumption ?? @opmishra64 #Kerala pic.twitter.com/jELIGsKowl
— Nixon Joseph (@NixonJoseph1708) September 4, 2022
यह वीडियो Nixon Josephनाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल से 4 सितंबर को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि एसबीआई टेलिचेरी (SBI Tellicherry) का एक कर्मचारी महान राजा महाबली (King Mahabali) की वेशभूषा में काउंटर पर अपनी सेवाएं दे रहा है, जो हर साल ओणम के मौके पर आते हैं।
ये भी पढ़ें : अंग्रेजों के साथ पहाड़ आया था ये फल, सैकड़ों बीमारियों का भी रामबाण इलाज
