बरेली : फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का था आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/भोजीपुरा,अमृत विचार। भोजीपुरा थाना शेरगढ़ के ग्राम सिमराबा की मां और बेटी दोनों पिछले दिनों भोजीपुरा के ग्राम आटामांडा के समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पति ने बताया था कि पत्नी और बेटी को उसके परिवार वालों ने ही आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। फरार चल रहे  आरोपियों …

बरेली/भोजीपुरा,अमृत विचार। भोजीपुरा थाना शेरगढ़ के ग्राम सिमराबा की मां और बेटी दोनों पिछले दिनों भोजीपुरा के ग्राम आटामांडा के समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पति ने बताया था कि पत्नी और बेटी को उसके परिवार वालों ने ही आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। फरार चल रहे  आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मृतका के पति ने अपनी पत्नी व बेटी को आत्महत्या के उकसाने के लिए गांव के अपने भाई सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा थाना भोजीपुरा में दर्ज कराया था। मुकदमा के आधार पर पुलिस के द्वारा एक अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था।  मामले में  एक और वांछित अभियुक्त को आज उच्च पुलिस अधिकारियों के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा अश्विनी कुमार के कुशल नेतृत्व में  पकड़ लिया गया।

थाना हाजा में पंजीकृत मुकदमा और सम्बंधित धाराओं के तहत वाँछित अभियुक्त अता हुसैन पुत्र आशिक हुसैन नि0 ग्राम सिमरावा थाना शेरगढ जिला बरेली को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया l

यह भी पढ़ें:-बरेली: भाजपा नेता को चोरी करना और रंगदारी मांगना पड़ा महंगा, भेजा जेल

संबंधित समाचार