लखनऊ : रहस्यमयी ढंग से बच्चा लापता, रिश्तेदार पर मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, लखनऊ। चिनहट क्षेत्र से एक चार साल का बच्चा रहस्यमयी परिस्थितियों से लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिला। इसी बीच परिजनों को पता चला कि स्थानीय लोगों ने बच्चे को उनके रिश्तेदार के साथ जाते देखा था। जब परिजनों ने रिश्तेदार से सम्पर्क किया तो …
अमृत विचार, लखनऊ। चिनहट क्षेत्र से एक चार साल का बच्चा रहस्यमयी परिस्थितियों से लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिला। इसी बीच परिजनों को पता चला कि स्थानीय लोगों ने बच्चे को उनके रिश्तेदार के साथ जाते देखा था। जब परिजनों ने रिश्तेदार से सम्पर्क किया तो उनका मोबाइल बंद जाने लगा। किसी अनहोनी की आंशका पर घबराए परिजनों ने रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
चिनहट थानाक्षेत्र के सनातन नगर, कमता निवासी रवि पांडे के मुताबिक, उनका चार साल भाई राम पांडे घर खेल रहा था। रविवार की शाम करीब 05:00 बजे से वह लापता है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। इसी बीच क्षेत्र में बच्चा चोरी होने की सूचना आग की तरह फैल गई। तभी पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने राम को उनके चचेरा भाई अमित पांडे के साथ जाते देखा था।
आरोप है कि अमित राम को कुछ सामान दिलाने के बहाने घर से उठाकर ले गया था, लेकिन वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने अमित से सम्पर्क करने की कोशिश की मगर अमित का मोबाइल स्वीच ऑफ जाने लगा। किसी अनहोनी की आशंका पर घबराए परिजनों ने अमित के खिलाफ चिनहट कोतवाली में तहरीर देते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में चिनहट कोतवाली प्रभारी तेज बहादूर सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से बच्चे की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही बच्चे के सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
प्रेमी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
विकासनगर कोतवाली में एक छात्रा के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर देते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है। परिजनों ने बताया कि नाबालिग हाईस्कूल की छात्रा है। वह विकासनगर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। बीते 03 सितम्बर को छात्रा स्कूल गई थी लेकिन छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं लौटी। देर शाम तक छात्रा घर नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी।
खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी हुई कि छात्रा के क्लास में पढ़ने वाला एक किशोर उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ कहीं ले गया है। जब परिजनों ने किशोर से घर पर पड़ताल की तो उन्हें छात्रा नहीं मिली। उन्होंने बताया कि किशोर भी अपने घर से लापता है।
इस सम्बन्ध में विकासनगर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ही नाबालिग है। फिलहाल पुलिस ने नाबलिग के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। सर्विलांस की मदद से छात्रा की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- लखीमपुर-खीरी: कोचिंग पढ़ने गई 14 वर्षीय किशोरी लापता
