बाराबंकी: मत्स्य राज्यमंत्री ने किया देवा मत्स्य आहार प्लांट का निरीक्षण
बाराबंकी, अमृत विचार । प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संजय कुमार निषाद मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बाराबंकी पहुंचे। इस दौरान संजय निषाद ने जिले में देवा मत्स्य आहार प्लांट (फीड मिल) का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान मत्स्य राज्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हमारी सरकार आने …
बाराबंकी, अमृत विचार । प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संजय कुमार निषाद मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बाराबंकी पहुंचे। इस दौरान संजय निषाद ने जिले में देवा मत्स्य आहार प्लांट (फीड मिल) का निरीक्षण किया।
यहां निरीक्षण के दौरान मत्स्य राज्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले देश और प्रदेश में परंपरागत तरीके से मछली का व्यवसाय होता था। जिसकी वजह से मछुआरे समृद्ध शाली नहीं हो पाते थे। अब हमारी सरकार आधुनिक तरीके से मछुआरों को साथ लेकर आ रहे हैं। हमारी सरकार सभी मछुआरों को हाईटेक बना रही है और योजनाओं को धरातल तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मत्स्य मंत्रालय को अलग किया और मत्स्य मंत्रालय के अंतर्गत उन्होंने नीली क्रांति, हरित क्रांति और श्वेत क्रांति के तहत एक नई योजना शुरू की है।
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत काम करने वाले लोगों को 20 हजार करोड़ों रुपए दिए गए। इसमें महिलाओं के नाम से 60 फीसदी और पुरुषों के लिए 40 फीसदी सब्सिडी की व्यवस्था की गई है। ऐसे में अनुदान लेकर मत्स्य क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित जिला मत्स्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: छह महीने में निकला नयी हाईटेक एक्स-रे मशीन का दम
