बहराइच: ढाई माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डीएम और एसपी से मिले विधायक, बेटे के वाहन पर हुई थी फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। भाजपा विधायक मंगलवार को डीएम और एसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ढाई माह पूर्व लखनऊ से आते समय पुत्र के वाहन पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। लेकिन अभी तक कोई आरोपी पकड़ा गया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा जरूर दर्ज कर लिया है। जिले में …

बहराइच, अमृत विचार। भाजपा विधायक मंगलवार को डीएम और एसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ढाई माह पूर्व लखनऊ से आते समय पुत्र के वाहन पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। लेकिन अभी तक कोई आरोपी पकड़ा गया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा जरूर दर्ज कर लिया है।

जिले में कानून व्यवस्था का गजब हाल है। अभी एक हफ्ते पूर्व महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के भाई के पेट्रोल टंकी पर हुई फायरिंग और डीजल लूट का खुलासा हुआ नहीं और मंगलवार को एक और मामला सामने आ गया। पयागपुर से भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से मुलाकात के लिए पहुंचे।

विधायक ने बताया कि ढाई माह पूर्व उनका बेटा मयंक त्रिपाठी लखनऊ से वापस अपने घर आ रहा था। फखरपुर में पहुंचने पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। चालक ने वाहन तेज भागा दी। जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई, लेकिन गोली के छर्रे से वाहन में छेद हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर एसपी ने तत्काल फखरपुर पुलिस को कार्यवाई के निर्देश दिए। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ढिलाई ठीक नहीं
मौके पर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौजूद थे। पयागपुर विधायक की बातों को सुन उन्होंने कहा कि इस मामले में ढिलाई ठीक नहीं है। कार्यवाई होनी चाहिए। मुकदमा भी दर्ज हो। वहीं सूत्रों का कहना है कि अभी तक मुकदमा ही नहीं दर्ज था। एसपी के निर्देश पर मुकदमा लिखा गया है।

यह भी पढ़ें –बहराइच: पुलिस और प्रशासन के गठजोड़ से नहीं मिला पा रहा न्याय, पंचायत सदस्य के भाई ने लगाए यह आरोप

संबंधित समाचार