रुद्रपुर: राजस्थान के उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री के किच्छा स्थित घर आईटी का छापा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। राजस्थान की गहलोत सरकार में उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री और कोटपुतली से विधायक राजेंद्र सिंह यादव के राजस्थान और उत्तराखंड स्थित घर और फ्लोर मिल पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में आईटी की टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे यादव फूड्स फ्लोर मिल और …

रुद्रपुर, अमृत विचार। राजस्थान की गहलोत सरकार में उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री और कोटपुतली से विधायक राजेंद्र सिंह यादव के राजस्थान और उत्तराखंड स्थित घर और फ्लोर मिल पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में आईटी की टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे यादव फूड्स फ्लोर मिल और आवास विकास स्थित उनके घर पर एक साथ छापा मारा।

इनकम टैक्स की टीम चार-पांच वाहनों में बुधवार को उनके घर पहुंच गई। जहां टीम ने कागजातों की जांच करनी शुरू कर दी है। बाहर से स्वजनों का कोई संपर्क नहीं है। इसलिए अंदर क्या चल रहा है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री के कोटपुतली स्थित फ्लोर मिल और घर पर भी छापा पड़ा है। राजेन्द्र यादव के भाई विजय पाल यादव का परिवार फ्लोर मिल का संचालन करता है।

आवास विकास कॉलोनी किच्छा निवासी राजेंद्र पाल सिंह यादव राजस्थान के कोटपुतली से विधायक हैं। वहीं, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी भी रहे। पहले वह राजस्थान सरकार में जनशक्ति नियोजन व मोटर गैराज स्वतंत्र प्रभार मंत्री थे। बीते साल नवंबर में हाईकमान ने राजस्थान सरकार में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए गृह राज्य मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री भी बनाया था।

संबंधित समाचार