लेवाना होटल अग्निकांड: बोले डीजीपी- अभियान चलाकर प्रदेश के होटलों की होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार ब्यूरो/ लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित लेवाना सुइट्स होटल में अग्निकांड के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. डीएस चौहान ने अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी मानकों के अनुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के समस्त होटलों, मॉल, अस्पतालों, स्कूलों, औद्योगिक संयंत्र आवासीय मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट समेत बड़े व्यावसायिक काम्पलेक्स …

अमृत विचार ब्यूरो/ लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित लेवाना सुइट्स होटल में अग्निकांड के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. डीएस चौहान ने अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी मानकों के अनुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के समस्त होटलों, मॉल, अस्पतालों, स्कूलों, औद्योगिक संयंत्र आवासीय मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट समेत बड़े व्यावसायिक काम्पलेक्स में अग्नि सुरक्षा प्रबंधों की जांच के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी ने सभी कमिश्नरेट और जिलों में अग्निशमन विभाग, प्रशासन, नगर निगम समेत अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये इस जांच अभियान को चलाने को कहा है। इस दौरान कहीं भी किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित लोगों को अग्निशमन के विषय में जागरूक करने का भी निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:-कौन होगा यूपी का अगला स्थायी डीजीपी? योगी सरकार ने UPSC को भेजी IPS अधिकारियों की सूची

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म