अयोध्या: कैश मिसिंग केस में पुलिस ने की जांच, दिनभर बैंक में कामकाज रहा ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/अयोध्या। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मंगलवार को हुए कैश मिसिंग कांड के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। बुधवार को दिन भर बैंक में कामकाज ठप रहा। किसी भी उपभोक्ता को जाने नहीं दिया गया। पुलिस व बैंक कर्मी दिन भर जांच पड़ताल में जुटे रहे। …

रुदौली/अयोध्या। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मंगलवार को हुए कैश मिसिंग कांड के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। बुधवार को दिन भर बैंक में कामकाज ठप रहा। किसी भी उपभोक्ता को जाने नहीं दिया गया। पुलिस व बैंक कर्मी दिन भर जांच पड़ताल में जुटे रहे। पुलिस की शक की सुई सीसीटीवी फुटेज में कैद दो संदिग्ध पर ही घूम रही है। दो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। तहरीर के मुताबिक बैंक कर्मियों ने गायब हुए पैसों की जानकारी देने से अभी मना कर दिया है।

मंगलवार की सुबह 11:07 बजे की घटना की तहरीर शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह द्वारा पुलिस को रात 11:49 पर दी गई। शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि मंगलवार की सुबह 10 बजे शाखा के स्ट्रांग रूम से कैशियर अमित यादव व अकाउंटेंट पूर्ती सिंह द्वारा बैंक के दैनिक लेन देन के लिए रुपया निकाला गया था, जिसमें से कुछ पैसा स्ट्रांग रूम के पास कैश सेक्शन में रख कर कामकाज करने लगे। जब सीएसी फैजाबाद की गाड़ी रुपये लेने के लिए आयी तो कैशियर अमित यादव स्ट्रांग रूम के पास गए, जहां से पैसा गायब था।

ततपश्चात बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो लड़के सुबह 10:40 पर बैंक में घुसे। उसमें एक लड़का करीब 11:07 बजे कैशियर अमित यादव के पीछे से जाकर कैश सेक्शन में रखे रुपये को झोले में रखकर बाहर लेकर चला गया। घटना के लगभग पौने 13 घंटे बाद तहरीर देने पर भी शाखा प्रबंधक द्वारा रुपये का विवरण बाद में देने की बात कही गई।

फिलहाल शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाल शशि कांत यादव ने बताया कि दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई गई है, जिसमें दो संदिग्ध आरोपी नीले रंग का मास्क लगाए दिख रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: दबंगों ने दलित को मनरेगा में मजदूरी करने रोका, दो के खिलाफ केस दर्ज

संबंधित समाचार