लखनऊ : फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़प लिया शिक्षण संस्थान, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। हसनगंज कोतवाली में एक शिक्षक की शिकायत पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर शिक्षण संस्थान को हड़पने वाले तीन दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दबंगों ने संस्थान के अहम दस्तावेजों से छेड़छाड़ की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गोमतीनगर थानाक्षेत्र के विशालखंड …

अमृत विचार, लखनऊ। हसनगंज कोतवाली में एक शिक्षक की शिकायत पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर शिक्षण संस्थान को हड़पने वाले तीन दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दबंगों ने संस्थान के अहम दस्तावेजों से छेड़छाड़ की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

गोमतीनगर थानाक्षेत्र के विशालखंड निवासी मुईद अहमद किसान शिक्षा संस्थान में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनका कॉलेज हरदोई जनपद के खजोहना में स्थित है। उन्होंने बताया कि मसीहुन्निसां महाविद्यालय से कॉलेज का संचालन है। यह महाविद्यालय लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बन्ध है। पीड़ित ने बताया कि साल 2020 में कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर अहमद सईद का निधन हो गया। इसके बाद हरदोई जनपद के संडीला निवासी मुजीब हसन, खजोहना निवासिनी आबिदा बानो और सोहन लाल ने शिक्षण संस्थान को हड़पने की साजिश रच डाली।

आरोप है कि साजिश के तहत सभी ने शिक्षण संस्थान के फर्जी दस्तावेज बना लिए। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बन्ध मसीहुन्निसां महाविद्यालय का अनुमोदन प्राप्त कर लिया। जब लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को इस बारे में जानकारी हुई और उन्होंने सभी दस्तावेजों की जांच कराई। साक्ष्यों के आधार पर सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद कुलपति ने अनुमोदन को फौरन निरस्त कर दिया।

इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित कोतवाली में तहरीर दी मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने डीसीपी नार्थ से मुलाकात कर शिकायती पत्र दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीसीपी नार्थ के आदेश पर हसनगंज कोतवाली पुलिस ने मुजीब हसन, आबिदा बानो और सोहनलाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बन्ध में हसनगंज थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही जालसाजों को गिरफ्तारी होगी।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल, दो पालियों में होगी पीएचडी की परीक्षा

संबंधित समाचार