लखनऊ: दो लेन की होंगी स्टेट हाईवे की बची हुई 13 सिंगल रोड, परियोजना को मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी की योगी सरकार लगातार विकास के अजेंडे पर काम कर रही है। इसी कड़ी में अब जल्द ही प्रदेश के सभी स्टेट हाईवे न्यूनतम दो लेन के हो जाएंगे। इनपर 13 सड़कें अभी सिंगल लेन बची थीं, जल्द ही वो सभी दो लेन में बन जायेंगी । लोक निर्माण विभाग मंत्री …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी की योगी सरकार लगातार विकास के अजेंडे पर काम कर रही है। इसी कड़ी में अब जल्द ही प्रदेश के सभी स्टेट हाईवे न्यूनतम दो लेन के हो जाएंगे। इनपर 13 सड़कें अभी सिंगल लेन बची थीं, जल्द ही वो सभी दो लेन में बन जायेंगी । लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि दो लेन चौड़ा होने से बचे रह गए स्टेट हाईवे की 13 परियोजनाओं की कार्ययोजना स्वीकृत कर दी गयी है। इसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुमोदन दे दिया गया है।

राज्य राजमार्गों पर सुगम यातायात के लिए दो लेन चौड़ा किए जाने के उद्देश्य से 260 किलोमीटर लंबाई वाली 13 परियोजनाओं पर जल्द कार्य शुरु हो जायेगा । इस काम पर 753 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रदेश में कोई भी राज्य राजमार्ग दो लेन से कम चौड़ा नहीं बचेगा। तेरह परियोजनाओं में जनपद फतेहपुर की तीन परियोजना, शाहजहांपुर, जालौन की 2-2 परियोजना जबकि गाजीपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ की एक-एक परियोजना शामिल हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर से दक्षिण तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में आवागमन में कोई असुविधा नहीं होगी, इसको दृष्टिगत रखते हुये प्रदेश में उच्चगुणवत्ता की परिवहन के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग आम जनमानस को अच्छी गुणवत्ता की सड़कें उपलब्ध कराने के लिए उच्च स्तरीय तकनीक का भी इस्तेमाल कर रहा है। इससे लोगों को आरामदायक तीव्रगति की आवागमन सुविधा प्राप्त हो सकेगी। विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण ने बताया कि इस स्वीकृति के साथ ही जल्द कार्य शुरु हो जायेगा ।

यह भी पढ़ें –बरेली: दो युवकों ने ग्राहक बनकर इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले दुकानदार से की ठगी, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

संबंधित समाचार