नौ सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष, इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामभूषण बिजल्वाण शुक्रवार नौ सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि शुक्रवार को सायं पांच बजे से श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ में प्रदेश अध्यक्ष प्रेसवार्ता करेंगे। इस दौरान वह संस्कृत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामभूषण बिजल्वाण शुक्रवार नौ सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि शुक्रवार को सायं पांच बजे से श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ में प्रदेश अध्यक्ष प्रेसवार्ता करेंगे। इस दौरान वह संस्कृत भाषा के संवर्धन और संरक्षण को लेकर चर्चा करेंगे।

बताते चलें कि प्रदेश में संस्कृत कॉलेजों में 2011 के बाद नियुक्ति नही हुई है। करीब 22 संस्कृत कॉलेज आज स्थायी शिक्षक विहीन हैं। अधिकांश विद्यालय-महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्य नही हैं। ऐसे में द्वितीय राजभाषा की यह स्थिति चिंताजनक है। सवाल उठ रहे हैं कि देवभूमि की मूल आत्मा संस्कृत की ऐसी अनदेखी क्यों? आजादी के 75 वर्ष बाद भी संस्कृत को समानता और सम्मान क्यों नही प्राप्त हो पा रहा है? माना जा रहा है कि ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामभूषण बिजल्वाण चर्चा कर सकते हैं।

संबंधित समाचार