आज का राशिफल: 06 जून 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज काम में रुकावटें आएंगी। धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वृष- आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होंगे। …

मेष- आज काम में रुकावटें आएंगी। धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृष- आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होंगे। बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

मिथुन- आज शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। धोखा खा सकते हैं। जहां तक संभव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

कर्क- व्यापारी व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

सिंह- आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

कन्या- आज कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा।। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें।

वृश्चिक- आज आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपकी दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।

मकर- आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। अथक परिश्रम करने से बचें।

कुंभ- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। यह समय निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

मीन- आज बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।