हल्द्वानी: सेवा का अधिकार अधिनियम का प्रशिक्षण 13 सितंबर को होगा
हल्द्वानी, अमृत विचार। सेवा का अधिकार अधिनियम की जानकारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि सेवा का अधिकार आयोग की ओर से 13 सितंबर को सुबह 11 बजे बागजाला प्रशिक्षण केंद्र सभागार में सेवा का अधिकार अधिनियम-2011 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सेवा का अधिकार अधिनियम की जानकारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि सेवा का अधिकार आयोग की ओर से 13 सितंबर को सुबह 11 बजे बागजाला प्रशिक्षण केंद्र सभागार में सेवा का अधिकार अधिनियम-2011 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 36 सरकारी विभागों के सभी पदाभिहीत अधिकारी, एक से अधिक पदाभिहीत अधिकारी होने पर प्रथम, द्वितीय अपीलीय अधिकारी, कार्यालय सहायकों को प्रशिक्षण में अनिवार्य तौर पर मौजूद रहना है। इसके लिए एसडीएम हल्द्वानी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एडीएम ने सभी संबंधित विभागों को प्रशिक्षण में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
