हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन का आखिरी मौका
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी महाविद्यालय में प्रवेश की आस लगाए अभ्यर्थियों के लिए ऑफलाइन आवेदन का शुक्रवार को अंतिम दिन होगा। आज दोपहर तीन बजे तक उन्हें आवेदन करना अनिवार्य होगा। प्रवेश कमेटी से डॉ. नवल किशोर लोहनी ने बताया कि जो सीटें शेष रह गई थीं, उन पर अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी महाविद्यालय में प्रवेश की आस लगाए अभ्यर्थियों के लिए ऑफलाइन आवेदन का शुक्रवार को अंतिम दिन होगा। आज दोपहर तीन बजे तक उन्हें आवेदन करना अनिवार्य होगा। प्रवेश कमेटी से डॉ. नवल किशोर लोहनी ने बताया कि जो सीटें शेष रह गई थीं, उन पर अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है। इसके लिए काफी समय से विद्यार्थियों की डिमांड आ रही थी। इस वजह से ऑफलाइन आवेदन को लेकर निर्णय लिया गया था।
बताते चलें कि नौ सितंबर तक यह आवेदन करने की छूट दी गई थी, जिनके आवेदन आ जाएंगे, उन्हें आगामी मेरिट के अनुसार अवसर दिया जा जाएगा। इसके साथ ही कई अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्हें फीस जमा नहीं कर पाने की वजह से प्रवेश नहीं मिल सका, उन्हें भी मौका दिया जा रहा है।
