छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों का आगाज, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया रोड शो
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले एक महीने में बीजेपी ने राज्य के संगठन में बड़ा बदलाव किया हैं। राज्य में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष बदल दिए गए हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रायपुर में रोड शो किया। इस …
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले एक महीने में बीजेपी ने राज्य के संगठन में बड़ा बदलाव किया हैं। राज्य में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष बदल दिए गए हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रायपुर में रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में सड़क पर जनसैलाब दिखा। बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया था।
जहां एक तरफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत एक सप्ताह के लिए रायपुर प्रवास पर हैं तो वहीं शुक्रवार को जेपी नड्डा एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने के लिए रायपुर पहुंचे हैं।
कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में पुराने चेहरों को तरजीह देना बंद कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में दम भरेंगे। पार्टी अध्यक्ष इसके साथ ही चुनावी तैयारियों का आगाज करेंगे। छत्तीसगढ़ में आने वाले चुनाव के लिहाज से जेपी नड्डा का भाषण महत्वपूर्ण होगा। आज 3:30 से 4 के बीच उनका संबोधन शुरू होगा।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने बीजेपी और संघ पर साधा निशाना, अध्यक्ष पद को लेकर दिया ये जवाब
