राहुल गांधी ने बीजेपी और संघ पर साधा निशाना, अध्यक्ष पद को लेकर दिया ये जवाब
नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और संघ पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा बीजेपी और संघ की विचारधारा नफरत फैलाने वाली है और हमारी ये यात्रा बीजेपी और RSS की विचारधारा के खिलाफ है। बता दें कि कांग्रेस देशभर में 3570 किमी …
नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और संघ पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा बीजेपी और संघ की विचारधारा नफरत फैलाने वाली है और हमारी ये यात्रा बीजेपी और RSS की विचारधारा के खिलाफ है। बता दें कि कांग्रेस देशभर में 3570 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है।
अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर दिया जवाब
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं अध्यक्ष (कांग्रेस का) बनूंगा या नहीं, यह तब स्पष्ट हो जाएगा जब अध्यक्ष पद का चुनाव होगा।।।मैंने बहुत स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि मैं क्या करूंगा, मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है।
राहुल ने कहा कि सभी की अपनी राय होती है, बीजेपी की राय है, संघ की राय है। उनके विचारों का स्वागत है। हमारे लिए ये यात्रा जनता से जुड़ने का है। जो नुकसान बीजेपी की विचारधारा ने जनता को पहुंचाया है, उसकी भरपाई के लिए हमने ये यात्रा शुरू की है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और संघ की विचारधारा नफरत फैलाने वाली है।
बीजेपी ने संस्थाओं पर कब्जा किया- राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य होने के नाते इस यात्रा में शामिल हूं। ये यात्रा भारत को जोड़ने के लिए है। अगर इसका फायदा कांग्रेस को भी होता है, तो ठीक है। राहुल ने कहा कि बीजेपी ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। वे संस्थाओं पर दबाव डाल रहे हैं। आपको पता है कि वे कैसे काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं, हम सभी संस्थाओं से लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मंगलकोट विस्फोट मामला: TMC नेता अनुब्रत मंडल समेत 13 लोग बरी, कहा- सत्य की जीत हुई
