रामपुर: मां ने बेटे को मोबाइल चलाने से किया मना तो खाया जहर, मौत
रामपुर, अमृत विचार। केमरी थाना क्षेत्र में बेटे को मोबाइल चलाने से रोकना मां का भारी पड़ गया। गुस्साए बेटे ने गुरुवार शाम को खेत पर जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने परिजन उसे बिलासपुर ले गए। जहां डाक्टरों ने रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया। वह रुद्रपुर अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे …
रामपुर, अमृत विचार। केमरी थाना क्षेत्र में बेटे को मोबाइल चलाने से रोकना मां का भारी पड़ गया। गुस्साए बेटे ने गुरुवार शाम को खेत पर जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने परिजन उसे बिलासपुर ले गए। जहां डाक्टरों ने रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया। वह रुद्रपुर अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला केमरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिघाडियान से जुड़ा है। यहां के रहने वाले मुन्ना राणा के पांच और तीन बेटी है। राहुल अपने भाइयों के साथ मजदूरी करता था। गुरुवार शाम को वह काफी समय से बिना खाना खाए अपनी घर की छत पर मोबाइल चल रहा था। तभी उसकी मां ने राहुल को मोबाइल चलाने से टोक दिया। जिसके बाद राहुल गुस्से में जंगल चला गया। जहां उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर वह पानी की तलाश में इधर-उधर भटकने लगे।
काफी दूरी पर जाकर उसको एक नल मिला जहां पर वह पानी पीने लगा। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। युवक तड़पता देखकर आस पास खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। जहां युवक ने उन लोगों को सारी आप बीती सुनाई। जानकारी मिलने के बाद परिजन आ गए। उसे पास के ही अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर ले गए। डाक्टर ने उसे रुद्रपुर रेफर दिया। वहां पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले गए। जिसके बाद पुलिस को बिना सूचना दिए शुक्रवार सुबह को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: मायके में रह रही पत्नी को पति ने मारी गोली, हालत गंभीर
