बहराइच: तेंदुए ने एक ही रात में तीन मवेशियों को बनाया निवाला, इलाके में दहशत
बिछिया/बहराइच। जिले के सुजौली और कतर्नियाघाट रेंज के गांवों में बाघ के साथ तेंदुए की आमद बढ़ गई है। तेंदुए ने एक ही रात में तीन बकरियों का शिकार कर लिया। सूचना देने के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। जिले के सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज के गांवों में तेंदुए का …
बिछिया/बहराइच। जिले के सुजौली और कतर्नियाघाट रेंज के गांवों में बाघ के साथ तेंदुए की आमद बढ़ गई है। तेंदुए ने एक ही रात में तीन बकरियों का शिकार कर लिया। सूचना देने के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। जिले के सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज के गांवों में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। तेंदुए दो अलग अलग गांवों में बकरियों का शिकार किया है।
कतर्नियाघाट रेंज के सिंचाई कालोनी गिरिजापुरी निवासी मोनू सिंह पुत्र कैलाश प्रसाद के घर भोर में छलांग लगाकर बकरी को तेंदुआ उठा ले गया। वहीं निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत कारीकोट के अमरीक सिंहपुरवा गांव निवासी मोहम्मद तौफीक व जुम्मन की घर में घुसकर बकरियों को तेंदुआ उठा ले गया। वहीं तेंदुए के हमले में घर के लोग बाल-बाल बच गए। सभी तेंदुए की दश्तक से दहशत में हैं।
वहीं गिरिजापुरी कालोनी के लोगों का कहना है कि कालोनी में तेंदुए की दस्तक आम हो चुकी है। तेंदुआ बराबर लोगों के रूम के बाहर दिखाई देता है जिससे लोग सहमें हुए हैं। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि वन कर्मियों को गश्त के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : दहशत की वजह बना तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में हुआ कैद
