रायबरेली: चलती बाइक से पर्स छीनने के प्रयास में गिरी महिला, हालत गंभीर
रायबरेली। चलती बाइक पर पीछे बैठी महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीनने का प्रयास किया है। इससे महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई है। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बछरावा थाना क्षेत्र में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर कन्नावा ग्राम के निकट एसजेएस स्कूल …
रायबरेली। चलती बाइक पर पीछे बैठी महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीनने का प्रयास किया है। इससे महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई है। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बछरावा थाना क्षेत्र में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर कन्नावा ग्राम के निकट एसजेएस स्कूल के पास यह घटना हुई है।
बाइक सवार दंपति अनंत तिवारी और उनकी पत्नी प्रियंका निवासी बुद्धि का पुरवा थाना डीह बछरावा की ओर आ रहे थे।जैसे ही कन्नावा ग्राम के पास स्थित एसजेएस स्कूल के पास पहुंचे कि अचानक बाइक सवार दो युवक उनके समानांतर पहुंचे।
और महिला के हाथ से पर्स छीनने का प्रयास किया, जिससे महिला बाइक से लड़खड़ा कर जमीन पर गिरकर घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा उन्हें सीएचसी लाया गया ,जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: महिला सिपाही ने की जान देने की कोशिश, ससुराल पक्ष लगाए आरोप
