हल्द्वानी: अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले एकजुट होकर हुए मुखर, हड़ताल की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक शुक्रवार को जलसंस्थान पर एकजुट हुए। उन्होंने मांगों के नहीं माने जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले कार्मिकों द्वारा आंदोलन चल रहा है। गेट मीटिंग कर वे अपनी मांगों को रख रहे हैं। उनका कहना है कि संगठनों …

हल्द्वानी,अमृत विचार। सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक शुक्रवार को जलसंस्थान पर एकजुट हुए। उन्होंने मांगों के नहीं माने जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।

अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले कार्मिकों द्वारा आंदोलन चल रहा है। गेट मीटिंग कर वे अपनी मांगों को रख रहे हैं। उनका कहना है कि संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से मांगों को लेकर कई बार सरकार को चेताने का काम किया है। एसीपी, ग्रेड वेतन, सीधी भर्ती संबंधित आदि करीब 20 सूत्रीय मांगे हैं। जिनको जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन और उग्र होगा। संगठन की ओर से हड़ताल किया जाएगा और फिर मांग पूरी होने तक इसे जारी रखा जाएगा।

इस दौरान देवेंद्र बोरा, नाजिम सिद्दीकी, भुवन शर्मा, धीरेन्द्र कुमार पाठक, हरिकेश भारती, जगदीश सिंह बिष्ट, हरीश सिंह मटियाली, जगदीश नाथ गोस्वामी, भुवन चंद्र शर्मा, हरिकेश सिंह भारती, सुरेश यादव, सत्यवीर सिंह, दीप चंद्र पलड़िया, अमित सिंह, रमेश चंद्र दानी, राकेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार