लखनऊ : चचेरा भाई निकला अपहरणकर्ता, बोला मासूम की हत्या के गंगा में बहा दी लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में चचेरे भाई की एक करतूत उजागर हुई है। मार्केंटिंग इंस्पेक्टर के चार साल के बेटे का अपहरण किया गया था। फिर उसकी हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया गया। पुलिस ने सविलांस की मदद से अपहरणकर्ता को हिरासत में लिया। असल में अपहरणकर्ता कोई और नहीं बल्कि बच्चे …

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में चचेरे भाई की एक करतूत उजागर हुई है। मार्केंटिंग इंस्पेक्टर के चार साल के बेटे का अपहरण किया गया था। फिर उसकी हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया गया। पुलिस ने सविलांस की मदद से अपहरणकर्ता को हिरासत में लिया। असल में अपहरणकर्ता कोई और नहीं बल्कि बच्चे का चचेरा भाई निकला। सख्ती बरतने पर अपहरणकर्ता ने बताया कि उसने अपने भाई की हत्याकर शव को गंगा में फेंक दिया है। इसके बाद कानपुर और हरिद्वार पुलिस मासूम का शव बरामद करने में जुटी है।

चिनहट थानाक्षेत्र के कमता सनातन कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पांडेय डुमरियागंज में मार्केटिंग इंस्पेक्टर हैं। बीते 05 सितम्बर को उनका बेटा राम अपने चचेरे भाई अमित पांडे के साथ बाजार गया था लेकिन देर तक वह वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने अमित के मोबाइल पर कॉल की मगर उनका मोबाइल बंद जाने लगा। उसके बाद घबराए परिजनों ने खोजबीन की, कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने चिनहट कोतवाली में अमित पांडे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था।

बता दें कि इस घटना के दूसरे दिन अमित नाटकीय ढंग से घर आया और राम के लापता होने की बात कही। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह पुलिस से इधर-उधर की बातें करने लगा। इस सम्बन्ध में चिनहट कोतवाली प्रभारी तेज बहादूर सिंह ने बताया कि अमित ने कई बार बयान बदले। कभी कहता कि उसने राम की हत्या कर शव को कानपुर की गंगा नदी में फेंक दिया है, तो कभी कहता वह अपने भाई को हरिद्वार में छोड़कर चला आया।

इस सम्बन्ध में विभूतिखंड एसीपी ने बताया कि बच्चे को तलाश के लिए सर्विलांस टीम को लगाया है। अपहरणकर्ता के बयान से अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। उधर बच्चे के लापता होने से कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी के जेहन दशहत फैल गई। बच्चे की मां रश्मि एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह लगातार कह रही है अगर समय रहते पुलिस अपहरणकर्ता को ढूंढ निकलती तो शायद उनका लाड़ला बच जाता।

सीसीटीवी में बच्चे के साथ दिखा चचेरा भाई

पुलिस के मुताबिक, बच्चे की गुमशुदगी के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। एक फुटेज में अमित बच्चे को साथ ले जाते हुए दिखाई पड़ा। फिर बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए तीन टीमें लगाई है। फिलहाल बच्चे की तलाश में लखनऊ, कानपुर और हरिद्वार में गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : रहस्यमयी ढंग से बच्चा लापता, रिश्तेदार पर मुकदमा दर्ज

 

संबंधित समाचार