लखनऊ : बेटी की शादी की खुशियों में सेंधमारी, घर से दो लाख की नकदी चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली में एक महिला ने अपने परिचित के खिलाफ दो लाख रुपये की नकदी चोरी करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसने बेटी की शादी के लिए रुपये जमा किए थे। कृष्णानगर थानाक्षेत्र के एलडीए कॉलोनी निवासिनी निर्मला बाजपेई ने बताया कि उनकी मुलाकात दुबगा थानाक्षेत्र के …

अमृत विचार, लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली में एक महिला ने अपने परिचित के खिलाफ दो लाख रुपये की नकदी चोरी करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसने बेटी की शादी के लिए रुपये जमा किए थे।

कृष्णानगर थानाक्षेत्र के एलडीए कॉलोनी निवासिनी निर्मला बाजपेई ने बताया कि उनकी मुलाकात दुबगा थानाक्षेत्र के हयात नगर निवासी आयुष अस्थाना से हुई थी। वह उनके घर पर अक्सर आता जाता था। बताया कि बीते 30 अगस्त को आयुष उनके घर आया, तो वह उससे बातचीत करने लगी। इसी बीच वह बाथरूम में चली गई।

आरोप है कि मौका पाते ही आयुष ने उसके अलमारी में रखी दो लाख दस हजार की नकदी चुरा ली। पीड़िता ने बताया कि उसने यह पैसा बेटी की शादी के लिए जमा किया था। पूछताछ करने पर आयुष रुपये वापस करने की बात करता, जब वह रुपये मांगती तो वह टालमटोल करता।

पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को उनसे आयुष से अपना रुपया मांग तो उनसे रुपये देने से साफ मना किया। इसके बाद पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली में तहरीर देते हुए आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में कृष्णानगर थाना प्रभारी अलोक राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: बिजली चोरी का वीडियो बनाते वक्त जेई पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

 

संबंधित समाचार