Aaron Finch Retirement : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच
केयर्न्स (ऑस्ट्रेलिया)। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के वनडे और टी20 कप्तान एरॉन फिंच ने शनिवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह रविवार को केर्न्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 146वां और अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। हालांकि वह टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। With Aaron Finch announcing his ODI retirement, we …
केयर्न्स (ऑस्ट्रेलिया)। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के वनडे और टी20 कप्तान एरॉन फिंच ने शनिवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह रविवार को केर्न्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 146वां और अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। हालांकि वह टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।
With Aaron Finch announcing his ODI retirement, we look back at his incredible match-winning innings against Sri Lanka in @CricketWorldCup 2019 ?
— ICC (@ICC) September 10, 2022
35 वर्षीय फिंच पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने जून में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 62 रन बनाने के बाद केवल 3.7 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाए हैं। इनमें से तीन पारियों में वह खाता खोलने में भी नाकाम रहे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को जारी बयान में कहा की फिंच टी20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बने रहेंगे और टीम उनकी अगुवाई में ही अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप में भाग लेगी।
‘यह शानदार सफर रहा…’
अपने करियर में कुल 145 वनडे खेलने वाले फिंच ने कहा, ‘‘यह शानदार सफर रहा जिसमें कुछ बहुत अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। मैं भाग्यशाली रहा जो मैं एक बेहतरीन वनडे टीम का हिस्सा रहा।’ उन्होंने कहा,‘‘ अब समय नए कप्तान को जिम्मेदारी सौंपने का है ताकि वह टीम को अगले विश्वकप के लिए तैयार कर सके। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस सफर में मेरी मदद की।’’
Aaron Finch is in elite company ?
More on his ODI retirement ? https://t.co/G6ywCZScaP pic.twitter.com/O6qPPVX2h6
— ICC (@ICC) September 10, 2022
ये है फिंच का क्रिकेट रिकॉर्ड
क्रिकेट जगत के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में से एक फिंच ने वनडे में 5401 रन बनाए और उनका औसत लगभग 40 रन प्रति पारी रहा। फिंच ने 145 वनडे मैचों में 17 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 54 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। वहीं टी20 क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टी20 में 2855 रन बनाए हैं। इसके अलावा फिंच ने आईपीएल में 92 मैच खेलकर 2091 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए हैं। फिंच के इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया को अगले साल भारत में होने वाले विश्वकप से पूर्व नया कप्तान तलाशना होगा। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वह वनडे टीम की अगुवाई नहीं करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा- स्पेन की मौजूदगी से विश्व कप में भारत का पूल कड़ा बन जाएगा
