पीयूष गोयल की मां का हुआ निधन, कई राजनेताओं ने जताया शोक
नई दिल्ली। रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शनिवार सुबह मुंबई में उनके निवास पर निधन हो गया। रेल मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “अपने स्नेह और प्रेम से मुझे हमें राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा …
नई दिल्ली। रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शनिवार सुबह मुंबई में उनके निवास पर निधन हो गया। रेल मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “अपने स्नेह और प्रेम से मुझे हमें राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया।
उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें। ॐ शांति।” पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल की पत्नी चंद्रकांता गोयल आपातकाल के बाद एक कार्यकाल के लिए मुंबई में पार्षद रहीं।
बाद में वह तीन बार माटुंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक निर्वाचित हुईं। उनके पति दिवंगत वेद प्रकाश गोयल लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री थे।
गोयल का अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई में किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी समेत अनेक नेताओं ने गोयल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
