Video: ‘जीसस ही असली भगवान…’ राहुल गांधी को ये ज्ञान बांटने वाले पादरी जा चुके हैं जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल राहुल ने शुक्रवार को कुछ कैथोलिक पादरियों के साथ बैठक की थी, जिसमें विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया भी मौजूद थे। ये बैठक कन्याकुमारी में हुई थी। इस बैठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जॉर्ज …

चेन्नई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल राहुल ने शुक्रवार को कुछ कैथोलिक पादरियों के साथ बैठक की थी, जिसमें विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया भी मौजूद थे। ये बैठक कन्याकुमारी में हुई थी। इस बैठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जॉर्ज पोन्नैया यह कहते दिख रहे हैं कि जीसस ही एकमात्र भगवान हैं, दूसरी कोई शक्ति नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पादरी जॉर्ज पोन्नैया पर हिंदू देवी देवताओं के अपमान के आरोप लगे हैं।

इस वीडियो क्लिप में राहुल पादरी से सवाल करते हैं कि क्या जीसस ही असली भगवान का रूप हैं? क्या यही सही है? इसके जवाब में पादरी जॉर्ज पोन्नैया कहते हैं कि यीशु मसीह असली भगवान हैं, वह शक्ति (हिंदू देवी-देवता) की तरह नहीं हैं।

बता दें कि पादरी जॉर्ज पोन्नैया पर पहले भी विवादित बयान देने के आरोप लगते रहे हैं। उन्हें बीते साल जुलाई में मदुरई में गिरफ्तार भी किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और डीएमके नेताओं के खिलाफ हेट स्पीच दी। राहुल गांधी ने पादरी जॉर्ज पोन्नैया से शुक्रवार सुबह मुट्टीडिचान पराई चर्च, पुलियोकुर्ची में मुलाकात की। यहां राहुल मॉर्निंग ब्रेक के लिए रुके थे।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात की जो मानते हैं कि शक्ति (हिंदू-देवी देवता) से इतर जीसस ही केवल भगवान हैं। पूनावाला ने कहा कि पादरी जॉर्ज ने इससे पहले भी विवादित बयान दिया था। पादरी ने कहा था कि मैं जूते पहनता हूं क्योंकि भारत माता की गंदगी हमें दूषित ना करे। पूनावाला ने भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भारत जोड़ो के साथ भारत तोड़ा आइकॉन क्यों हैं?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ऑडियो में जो रिकॉर्ड किया गया है उससे इन बातों का कोई लेना-देना नहीं है। ये भाजपा का शातिरपना है, जिसकी हमें उम्मीद थी। भारत जोड़ो यात्रा के सफल लॉन्च से भाजपा परेशान हो गई है।

क्या बोले संबित पात्रा?
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि ठीक नवरात्र से पहले मां शक्ति, मां भवानी का अपमान करते हुए राहुल गांधी की पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो वीडियो सामने आया है। वह ह्रदय को व्यथित करता है। ये पहली बार नहीं हो रहा है। पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं। कांग्रेस, सोनिया जी और राहुल जी ने कई बार हिंदू धर्म के खिलाफ अशोभनीय बातें कही हैं, चाहे भगवान राम को नकारने का विषय हो या मां शक्ति का विषय हो। राहुल गांधी को चुनाव के समय मंदिर-मंदिर जाना होता है और एक स्वांग रचना होता है।

मोदी और शाह पर दिए बयान के बाद गिरफ्तार किया गया था
पोन्नैया इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। पिछले साल जुलाई में पोन्नैया को मदुरई से गिरफ्तार किया गया था। 18 जुलाई को अरुमनाई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कोरोनावायरस लॉकडाउन के समय में चर्चों के बंद होने और प्रार्थना सभाओं पर बैन को गलत बताया था। इसी बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। पोन्नैया ने कहा था कि मैं लिखकर दे सकता हूं कि मोदी के आखिरी दिन दयनीय होंगे। पादरी के ऊपर सांप्रदायिक दंगों को भड़काने के आरोप लगे और कई शिकायतें भी दर्ज कराई गई। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मद्रास हाई कोर्ट ने भी कड़ी फटकार लगाई थी। मामला बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी।

भारत माता का भी अपमान किया था
मंदिर में प्रवेश से पहले चप्पल उतारने वाले एक नेता पर बयान देते हुए पादरी जॉर्ज ने कहा था कि हमारी संस्कृति में लोग चप्पलें पहनते हैं ताकि भारत माता की गंदगी हमें गंदा न कर दे। तमिलनाडु सरकार ने हमें चप्पलें दी हैं, यह भूमि खतरनाक है इससे हमें चर्मरोग हो सकता है।

ये भी पढ़ें : अरे… घबरा गए क्या! राहुल गांधी की 41,257 रुपए की T-Shirt पर BJP का तंज, कहा- भारत देखो

 

संबंधित समाचार