रायबरेली: बच्चा चोर समझकर लोडर चालक को पीटकर मारने वाले सात लोगों पर केस दर्ज, हुए गिरफ्तार
रायबरेली। सड़क के किनारे चाय पी रहे लोडर चालक को बच्चा चोर समझकर बुरी तरह पीटकर मरणासन्न करने वाले सात लोगों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सभी के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना शुक्रवार शाम की है। बांदा जिला के थाना जमालपुर के गांव कमनौदी निवासी निवासी …
रायबरेली। सड़क के किनारे चाय पी रहे लोडर चालक को बच्चा चोर समझकर बुरी तरह पीटकर मरणासन्न करने वाले सात लोगों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सभी के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना शुक्रवार शाम की है। बांदा जिला के थाना जमालपुर के गांव कमनौदी निवासी निवासी सौरभ कुमार लोडर चालक है। शुक्रवार को वह कुछ सामान लादकर लखनऊ छोड़ने गया था। जहां से वापस आकर लालगंज के कोरिहरा नहर के पास एक छोटी दुकान पर चाय पी रहा था। इस बीच गणेश प्रतिमा विसर्जन करके लौट रहे कुछ युवकों ने उसको बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया।
लोडर चालक अपनी सफाई देता रहा , किंतु उसकी किसी ने नहीं सुनी। उसको बहुत बुरी तरह मारकर मरणासन्न कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लाई। जहां से उसकी गंभीर दशा को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने खीरों थाना क्षेत्र के गांव नंदा खेड़ा निवासी प्रशांत कुमार, मनीष कुमार, उत्तम सिंह, कर्ण कुमार और घुन्नर प्रसाद के साथ खीरों थाना के सेमरी गांव निवासी मनीष कुमार तथा लालगंज कोतवाली के गांव सेमरपहा निवासी कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध पुलिस ने बलवा, मारपीट करके मरणासन्न करना और अफवाह फैलाकर लोकशांति भंग करने का मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें-रायबरेली: बच्चा चोर समझकर चार युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा
