हल्द्वानी: नगर निगम ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष बने राहुल, शादाब महासचिव चुने गए
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम ठेकेदार यूनियन का शनिवार को सर्वसम्मति से गठन कर लिया गया। यूनियन में राहुल झिंगरन को अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं शादाब अंसारी को महासचिव, आनंद ढैला को कोषाध्यक्ष, मो. इकराम उपसचिव और जाकिर हुसैन को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस दौरान ठेकेदार एकता …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम ठेकेदार यूनियन का शनिवार को सर्वसम्मति से गठन कर लिया गया। यूनियन में राहुल झिंगरन को अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं शादाब अंसारी को महासचिव, आनंद ढैला को कोषाध्यक्ष, मो. इकराम उपसचिव और जाकिर हुसैन को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस दौरान ठेकेदार एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
इस दौरान ठेकेदारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर राजेंद्र नेग , योगेश तिवारी, उमेश जोशी, हरीश आर्या, उमेश पनेरू, इसरार हुसैन, मनोहर दत्त, दिवाकर, सोहराब मालिक आदि रहे।
