इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बरेली की टीम रही प्रथम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें  अंडर 14 वर्ग में दो टीमों बरेली और पीलीभीत द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें बरेली से इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज बरेली की छात्राओ ने प्रतिभाग किया और जीत कर स्टेट के लिए चयनित हुई। अंडर 19 में तीन टीमों …

बरेली, अमृत विचार। इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें  अंडर 14 वर्ग में दो टीमों बरेली और पीलीभीत द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें बरेली से इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज बरेली की छात्राओ ने प्रतिभाग किया और जीत कर स्टेट के लिए चयनित हुई।

अंडर 19 में तीन टीमों बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर ने प्रतिभाग किया, जिसमें बरेली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बरेली की टीम में इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चयनित छात्राए अब स्टेट में खेलेंगी।  विजयी छात्राओं को प्रधानाचार्या ने सर्टिफिकेट व मेडल पहना कर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्या चमन जहां ने सभी कॉलेजों से आए खेल शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने विजयी छात्राओं को आगे अच्छा खेलने के लिए संबोधित भी किया। विजयी छात्राएं मेडल व सर्टिफिकेट प्राप्त करके बहुत खुश हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या चमन जहां समेत रश्के महर, कुलसुम फातिमा ,शगुफ्ता जाहिद, शहनाज़ हुसैन व अन्य विद्यालयों से आए खेल शिक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, सात फरार

संबंधित समाचार