बहराइच: थाने में प्रेमी और प्रेमिका का हुआ विवाह, परिवार वाले बने थे रोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का प्रेम प्रसंग राम गांव क्षेत्र निवासी युवक से चल रहा था। लेकिन प्रेमी के परिवार वाले रिश्ते में रोड़ा डाल रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाया। समझकर दोनों का विवाह करा दिया। बौंडी थाना क्षेत्र के दिकौलिया गांव की प्रेमिका अपने पिता …

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का प्रेम प्रसंग राम गांव क्षेत्र निवासी युवक से चल रहा था। लेकिन प्रेमी के परिवार वाले रिश्ते में रोड़ा डाल रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाया। समझकर दोनों का विवाह करा दिया।

बौंडी थाना क्षेत्र के दिकौलिया गांव की प्रेमिका अपने पिता के साथ बौंडी थाने में तहरीर लेकर पहुंच गई। बताया कि रामगांव थाना क्षेत्र के तारापुर ग्राम पंचायत के भग्गूपुरवा गांव के एखलाक से उसका दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लेकिन एखलाक के पिता जाकिर को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों को तलब किया। दोनों पक्षों को एक साथ बातचीत करने का मौका दिया।

आपसी बातचीत के बात दोनों पक्ष शादी के लिए रजामंद हो गए। फिर क्या था, थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने तत्काल कस्बे से काजी अब्दुल कदीर को बुलवाया। प्रेमी-प्रेमिका का थाने में ही निकाह पढ़वाया गया। पुलिसकर्मी इस शादी के गवाह बने। प्रेमी-प्रेमिका हंसीखुशी थाने से एक होकर घर वापस हुए।

एसआई वीरेंद्र सिंह शाही, विकास वर्मा, राम आशीष यादव, सर्वदेव सिंह, मुख्य आरक्षी रामेंद्र यादव, प्रभाकर गुप्ता, अजय यादव, शिवसागर यादव, महिला आरक्षी पूजा गोंड, बबिता यादव, अर्चना, आशा वर्मा आदि इस शादी की गवाह व संयोजक रही।

यह भी पढ़ें-बहराइच: प्रेमी युगल का पुलिस ने थाने में कराया निकाह, 45 दिन बाद युवती को विदा करेंगा परिवार, जानें क्यों?

संबंधित समाचार