कन्नौज: निजी अस्पताल के कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा क्षेत्र के निजी अस्पताल कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना के बाद पहुंचे परिजनों ने संचालक पर हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर शव रखकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के भुगैतापुर …

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा क्षेत्र के निजी अस्पताल कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना के बाद पहुंचे परिजनों ने संचालक पर हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर शव रखकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली के भुगैतापुर गांव निवासी जीतू (16) पुत्र राजेंद्र कुमार टिढ़ियापुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी था। शनिवार की सुबह वह घर से अस्पताल काम करने गया था। थोड़ी देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव अस्पताल में पड़ा है। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाकर शव को अस्पताल के बाहर तिर्वा-कन्नौज सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

यह भी पढ़ें –गदरपुर: होमगार्ड पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार