हरिद्वार: कच्ची शराब से लोगों की मौत के मामले में थानाध्यक्ष सस्पेंड
हरिद्वार, अमृत विचार। हरिद्वार में पंचायती चुनाव में शराब परोसने का मामला सामने आया है। इसमें अबतक सात लोगों की मौत हो चुकि है। जानकारी के अनुसार एक प्रत्याशी द्वारा यह कच्ची शराब लोगों में बांटने की बात कही जा रही है। इसके बाद से प्रत्याशी फरार है। वहीं क्षेत्र के थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर …
हरिद्वार, अमृत विचार। हरिद्वार में पंचायती चुनाव में शराब परोसने का मामला सामने आया है। इसमें अबतक सात लोगों की मौत हो चुकि है। जानकारी के अनुसार एक प्रत्याशी द्वारा यह कच्ची शराब लोगों में बांटने की बात कही जा रही है। इसके बाद से प्रत्याशी फरार है। वहीं क्षेत्र के थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है।
पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ शिवगढ़ ग्राम में जहरीली कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना से जहां क्षेत्र में कोहराम मच गया है। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। मामले में जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रत्याशी ने शराब वितरण कराई है। ऐसे में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली व पुलिस टीम को धरपकड़ के निर्देश दिए हैं।
निर्देश जारी होते ही पुलिस की टीमों ने गांव और प्रत्याशियों के घरों व ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। प्रत्याशी घरों से फरार बताए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जहरीली शराब कहां बनी, कहां से लाई गई थी और किसने बांटी, इन सारे बिंदुओं पर छानबीन करते की जा रही है। वहीं डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने घटनास्थल थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है।
