आज का राशिफल: 01 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। वृष- आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य …

मेष- आज व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं।

वृष- आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

मिथुन- व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क- आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

सिंह- आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें।

कन्या- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है। धैर्य बनाए रखें और अपना कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

तुला- आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आपकी दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है।

वृश्चिक- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।

धनु- आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें।

मकर- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। दिन निवेश करने के लिए शुभ है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कुंभ- आज बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

मीन- आज काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।