हरदोई: आग से झुलस कर हुई पति-पत्नी की मौत, 5 बच्चे झुलसे, लुधियाना में हुआ हादसा
हरदोई, अमृत विचार । बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए लुधियाना कमाने गए पति-पत्नी की बंद कमरे में भड़की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे में उनके पांच बच्चे भी झुलस गए। तीन बच्चों का चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। जबकि दो बच्चों को यहां 100 बेड हास्पिटल में …
हरदोई, अमृत विचार । बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए लुधियाना कमाने गए पति-पत्नी की बंद कमरे में भड़की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे में उनके पांच बच्चे भी झुलस गए। तीन बच्चों का चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। जबकि दो बच्चों को यहां 100 बेड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि शाहाबाद कोतवाली के खरगपुर निवासी प्रेमपाल बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए पत्नी रामा और पांच बच्चों 15 वर्षीय अनुज,13 वर्षीय शिवानी,11 वर्षीय अंशुल,7 वर्षीय मनचली और 3 वर्षीय पवन को साथ लेकर लुधियाना चला गया था। वहीं धागेवाल इलाके में रहने लगा। प्रेमपाल लोहा प्लांट में काम करता था। उसके भाई रामभइया ने बताया कि तीन दिन पहले प्रेमपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कमरा बंद कर सो रहा था।उसी बीच बिजली गुल हो गई। प्रेमपाल ने मोमबत्ती जलाई और फिर सो गया। इसी बीच मोमबत्ती से आग लगी, वहीं रखे गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग और भड़क गई।
जब तक आसपास के लोगों को इसका पता होता, उससे पहले ही प्रेमपाल और उसकी पत्नी रामा की मौत हो गई। साथ ही उनके पांचों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। अंशुल,पवन और मनचली को चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। जबकि अनुज और शिवानी का यहां 100 बेड हास्पिटल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें –देहरादून: रोडवेज के 84 कर्मचारी होंगे जबरन रिटायर, निर्देश जारी
