अयोध्या को 24 घंटे बिजली का दावा साबित हो रहा बेमानी, महज 10 से 12 घंटे ही मिल रही सप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। विश्व पटल पर जिस अयोध्या को स्थापित करने को लेकर सीएम योगी द्वारा पूरी ताकत झोंक दी गई है। उसी अयोध्या नगरी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। एक तो उमस भरी गर्मी से हर कोई बेहाल है ऊपर से बिजली भी झटके पे झटका दे रही है। यूं तो प्रदेश …

अयोध्या, अमृत विचार। विश्व पटल पर जिस अयोध्या को स्थापित करने को लेकर सीएम योगी द्वारा पूरी ताकत झोंक दी गई है। उसी अयोध्या नगरी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। एक तो उमस भरी गर्मी से हर कोई बेहाल है ऊपर से बिजली भी झटके पे झटका दे रही है।

यूं तो प्रदेश सरकार की ओर से अयोध्या को बिजली कटौती से मुक्त रखा गया है लेकिन अयोध्या महानगर में कहीं 10 घंटे तो कहीं 12 घंटे बिजली आपूर्ति ही मिल पा रही है। शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती अलग-अलग समय पर की जा रही है। शनिवार को भी आधे से अधिक शहर में पूरे दिन बिजली की कटौती की गई।

शहर के देवकाली और आसपास इलाकों में दोपहर बाद से कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप्प रही। वहीं रिकाबगंज, मुकेरी टोला, सिविल लाइंस, चौक, रीडगंज, साहबगंज, फतेहगंज, दालमंडी, झारखंडी, नियावा, हसनू कटरा, इमामबाड़ा, राठहवेली, नवगढ़ा, खवासपुरा, मोतीबाग, लालबाग सहित शहर के दर्जनों अन्य क्षेत्रों में बिजली घंटों नहीं आई। एक लाख से अधिक विद्युत उपभोगताओं के सामने बिजली कटौती से जहां घरेलू कामकाज न होने से परेशानी रही।

वहीं बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा। बिजली की बेइंतिहा हो रही कटौती से किचेन कैबिनेट में भी काफी आक्रोश है। आरती कुमारी कहती हैं कि इधर कुछ समय से बहुत अधिक बिजली कटौती हो रही है। जब घर में कोई काम करने चलो तो बिजली ही नहीं रहती। इंडक्शन पर खाना बन नहीं पाता।

रसोई गैस भी इतना महंगा हो गया है कि ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते। ऊपर से इतनी गर्मी हो रही है कि दिमाग खराब हो जाता है और बिजली कतौती जख्म पर नमक छिड़कने जैसा काम कर रही है। दवा दुकानदार अंशू कहते हैं कि बिजली कटौती ने तो हद कर दी है। इतनी गर्मी हो रही है और लाइट भी गायब रहती है। दुकान पर कस्टमर खड़े नहीं हो पाते। बिजली कटौटी से बिजनेस चौपट हो गया है।

यह भी पढ़ें –राजस्थान: गोमांस बेचते दो युवको को ग्रामीणों ने पकडा, 40 किलो गोमांस बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव