आज का राशिफल। 11 सितंबर, 2022
मेष आज लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। धर्म-कर्म में आपकी रुचि कम हो सकती है। लवमेट के साथ संबंध किसी कारण प्रभावित हो सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों से आपको बचना चाहिए। आपको परिश्रम का अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा। वृष आज अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि …
मेष
आज लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। धर्म-कर्म में आपकी रुचि कम हो सकती है। लवमेट के साथ संबंध किसी कारण प्रभावित हो सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों से आपको बचना चाहिए। आपको परिश्रम का अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा।
वृष
आज अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने में आपको थोड़ी परेशानी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
मिथुन
आप दूसरों के काम के लिए भागदौड़ करेंगे। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेमी जनों के साथ आपके संबंध मधुर रहने वाले हैं। मित्रों के साथ मिलने के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क
आज नए कार्यों में अड़चनें आने की आशंका है। ऐसा कोई भी काम न करें जिससे लोग आपकी आलोचना करें। दूर के रिश्तेदारों से आज मुलाकात होगी। मन काफी आनन्दित रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।
सिंह
आज वैवाहिक जीवन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। आपको कोई बुरा समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानी होगी। अधूरे काम समय पर पूर्ण न होने से मन व्यथित होगा। विवादों और जल्दबाज़ी से आपको बचना चाहिए।
कन्या
आज कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में आप काफी ध्यान देंगे। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। घर में रिश्तेदारों को आमंत्रण दे सकते हैं। व्यवसाय में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं।
तुला
आज परिवार में मनोरञ्जन का वातावरण रहेगा। इन्टरनेट का सार्थक प्रयोग करेंगे। आपकी व्यक्तिगत समस्याओं का निदान होगा। अपने विचारों को नकारात्मक न होने दें। पार्टनरशिप में किसी कारण अनबन हो सकती है।
वृश्चिक
आज आपका धन दूसरों पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। छात्रों को मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। साझेदारी वाले कार्यों में आपको लाभ मिलेगा।
धनु
आज मीडिया से जुड़े लोगों को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। ईर्ष्या की भावना के कारण आपका मन उद्वेलित रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपको साझेदारी करनी चाहिये।
मकर
आज रुके हुए पैसे आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल में बदलाव ला सकते हैं। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। आज शाम तक मनोरञ्जक यात्रा हो सकती है।
कुंभ
आज माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होगा।
मीन
आज बॉस के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आपके मन में सन्तोष की भावना रहेगी।
