हरिद्वार: जहरीली शराब से अबतक आठ लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पथरी क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की ओर से बांटी गई जहरीली शराब पीने से अबतक आठ मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अभी तक मरने वालों में …

हरिद्वार, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पथरी क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की ओर से बांटी गई जहरीली शराब पीने से अबतक आठ मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा तीन अन्य लोगों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार अभी तक मरने वालों में पांच फूलगढ़ और तीन शिवगढ़ के रहने वाले थे। बता दें कि शुक्रवार को दो व शनिवार को पांच लोगों ने दम तोड़ा था। वहीं रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर रूपा सिंह (35) सोम सिंह निवासी शिवगढ़ की भी मौत हो गई। रूपा सिंह को सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह तीन बजे रूपा सिंह को खून की उल्टी हुई।

इधर, अजय (32) पुत्र जोगेंद्र निवासी फूलगढ़, करन पाल (56) पुत्र नित्तर सिंह निवासी फूलगढ, सूखा सिंह (40) निवासी शिवगढ़ को रविवार सुबह भर्ती कराया गया है। तीनों को उल्टियां हुई। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने भी जहरीली शराब पी थी। जिलाधिकारी ने पथरी क्षेत्र में गांवों में हुई मौतों की प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

 

संबंधित समाचार