अयोध्या: शहरी क्षेत्र में खुलेंगे 10 बेड के 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिकित्सकों के साथ दवा की रहेगी व्यवस्था
अयोध्या। शहर के लोगों को अब बुखार एवं अन्य छोटी बीमारियों का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने नगर क्षेत्र में 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था जो स्वीकृत हो गया है। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के इलाज के लिए …
अयोध्या। शहर के लोगों को अब बुखार एवं अन्य छोटी बीमारियों का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने नगर क्षेत्र में 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था जो स्वीकृत हो गया है।
इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ और दवा की पूरी व्यवस्था रहेगी। तकनीकी सुविधाएं भी मुहैया कराई जायेंगी। सीएमओ डा अजय राजा ने बताया कि अभी इन केंद्रों का संचालन किराये के मकान में किया जायेगा।
लेकिन नए वर्ष के पहले ही भवन निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए भूमि तलाश की जा रही है। इस समय शहरी इलाके में केवल 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर एक डाक्टर समेत 5 स्टाफ कर्मियों को नियुक्ति की जाएगी। दावा किया है कि विभाग शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जिला चिकित्सालय जैसी सुविधा मुहैया करायेगा। डाक्टरों व स्टाफ की चयन प्रकिया शीघ्र शुरू की जाएगी।
इन केंद्रों पर 10 बेड का एक वार्ड भी रहेगा। जरूरत वाले मरीजों को को भर्ती भी जायेगा। सीएमओ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में वह स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं जहां इनका संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
यह भी पढ़ें-बहराइच: जिले के सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्र सरकार की तरफ से मिला कायाकल्प अवार्ड
