Road Safety World Series: ब्रायन लारा के बिना बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी वेस्टइंडीज, यहां देखें खिलाड़ी
कानपुर, अमृत विचार। ग्रीनपार्क में आज रोड सेफ़्टी वर्ल्ड सीरीज में दो मैच खेले जाएंगे। पहचा मैच बांग्लादेश लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच श्रीलंका लीजेंड्स और आस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम महान खिलाड़ी ब्रायन लारा …
कानपुर, अमृत विचार। ग्रीनपार्क में आज रोड सेफ़्टी वर्ल्ड सीरीज में दो मैच खेले जाएंगे। पहचा मैच बांग्लादेश लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच श्रीलंका लीजेंड्स और आस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम महान खिलाड़ी ब्रायन लारा के बिना मैदान में उतरेगी। जिससे उनके प्रशंसक निराश होंगे।
सीरीज के दूसरे संस्करण की शुरुआत हो गई है। आयोजकों के मुताबिक आज मैच से पहले लारा आ सकते हैं। हालांकि वह टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे। टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलने उतर रही वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमों ने शनिवार को सुबह सत्र में तकरीबन तीन घंटे ग्रीनपार्क में कड़ा अभ्यास किया। दोनों टीमों को देखा जाये तो आंकड़ों के हिसाब से वेस्टइंडीज टीम भारी दिखायी पड़ रही है लेकिन लारा यदि शामिल नहीं हो पाये तो यह मैच किसी भी पलड़े में झुक भी सकता है।
वेस्टइंडीज टीम में जहां ड्वेन स्मिथ, देवेंद्र बिशू, जेरोम टेलर, डैरेन पॉवेल जैसे स्टार खिलाड़ी मैच को अपने पक्ष में लाने का माद्दा रखते हैं वहीं बांग्लादेश टीम में कप्तान शहादत हुसैन, अब्दुर रज्जाक, आलोक कपाली, खालिद मसूद जानते है कि कैरेबियाई टीम को कैसे रोकना है।
कड़ी धूप में टिकट लेन पहुंच रहे प्रेमी
कानपुर में भीषण उमस और तेज धूप से लोग परेशान है। इसके बीच क्रिकेट प्रेमी धूप में ही टिकट लेने पहुंचे। कड़ी धूप को लेकर आशंका लग रही है कि कम ही लोग मैदान में पहुंचेंगे।
कौन कौन खिलाड़ी रहेंगे दोनों टीमों से
वेस्टइंडीज लीजेंड्स – डैरेन पॉवेल (कप्तान), डान्जा याट, देवेंद्र बिशू, ड्वेन स्मिथ, जेरोम टेलर, कर्क एडवर्ड्स, मार्लोन इयान ब्लैक, नरसिंह देवनारायण, सुलेमान बेन, डैरेन पॉवेल (कप्तान), विलियम पर्किंस, डैरियन बार्थले, डेव मोहम्मद और कृषमर सांतोकी।
बांग्लादेश लीजेंड्स – शहादत हुसैन (कप्तान), अब्दुर रज्जाक, आलमगिर कबीर, आफताब अहमद, आलोक कपाली, मामुन उर रशीद, नाजमुस सादत, धिमान घोष, दोलर महमूद, खालिद मशूद, मोहम्मद शरीफ, मेहराब हुसैन, इलियास सनी, मोहम्मद नाजीमुद्दीन, अबुल हसन और तुषार इमरान।
यह भी पढ़ें-Road Safety World Series: इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दिया 218 रनों का टारगेट, बिन्नी ने बनाए नाबाद 82 रन
