बरेली: 3 जुलाई को लैब का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री, तैयारियां शुरू
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 जुलाई को 300 बेड अस्पताल और जिला अस्पताल मे निर्माणाधीन लैब और बुजुर्गों के लिए बनवाए जा रहे वार्ड का उद्धघाटन करेंगे। जिलाधिकारी नितीश कुमार निर्माणाधीन लैब का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। लैब निर्माण की आधी अधूरी तैयारियों को देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को …
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 जुलाई को 300 बेड अस्पताल और जिला अस्पताल मे निर्माणाधीन लैब और बुजुर्गों के लिए बनवाए जा रहे वार्ड का उद्धघाटन करेंगे। जिलाधिकारी नितीश कुमार निर्माणाधीन लैब का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
लैब निर्माण की आधी अधूरी तैयारियों को देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लगाई फटकार। साथ ही जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिये। इस दौरान डीएम का ध्यान अस्पताल में व्याप्त सुविधाओं की ओर रहा। मुख्यमंत्री योगी अस्पताल का निरीक्षण कब करेंगे, उनका आगमन कब होगा।
इस बारे में विस्तृत जानकारी अभी तक प्रशासन को नहीं मिली है। दूसरी ओर, अन्य विभागों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोक निर्माण विभाग ने शहर में खोदे गए गड्ढों को भरने एवं सड़कों के किनारे साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है।
