विशेष सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनेगा पीएम का जन्मदिन, 15 सितंबर को बहराइच आयेंगे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रविवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन विशेष सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 15 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष भी जनपद के दौरे पर रहेंगे। भाजपा …

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रविवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन विशेष सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 15 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष भी जनपद के दौरे पर रहेंगे। भाजपा जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा ने बैठक की।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसी क्रम में किसान मोर्चा बहराइच द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह उपस्थित होगे। कामेश्वर सिंह 15 सितंबर को सुबह 10 बजे घाघरा घाट पहुंचकर जरवल आएंगे। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष इसके बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सभी जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे एवं आगामी कार्यक्रमों की विशेष रूपरेखा भी बनाई जाएगी। तत्पश्चात कामेश्वर सिंह जी जिले के उन्नतिशील एवं प्रगतिशील किसानों से भी मिलेंगे। समस्त कार्यक्रम किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह जीतू की अध्यक्षता में आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में कार्यक्रम में क्षेत्रीय का समिति सदस्य रामनिवास सिंह चिल्लू, जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी देवेंद्र कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह सत्या, पंकज सिंह, महामंत्री नागेंद्र सिंह, भरत लाल पांडे ददुआ, नगर अध्यक्ष विवेक सिंह, सदस्य रमन सिंह, जिला मंत्री मनीष दुबे, प्राथमिक सदस्य अनुज श्रीवास्तव, हरिशचन्द्र जायसवाल, योगेश वर्मा, अनिल मौर्या, सुनील गुप्ता, उमा शंकर पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस से पीएम मोदी ने की बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

संबंधित समाचार