काशीपुर: प्रतिबंधित 75 नशीले इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने छापा मारकर आदर्श नगर कॉलोनी से एक महिला को 75 नशीले इंजेक्शन और 9190 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही और एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट ने पुलिस टीम के …
काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने छापा मारकर आदर्श नगर कॉलोनी से एक महिला को 75 नशीले इंजेक्शन और 9190 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।
सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही और एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ आदर्श नगर गड्ढा कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस ने सड़क किनारे से प्रतिबंधित इंजेक्शन बेच रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 75 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस ने महिला से इंजेक्शन बेचकर जुटाई गई 9190 की नकदी भी बरामद की है।
पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम रिहाना बेगम बताया। बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी है।
