हल्द्वानी: जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर 14 और अंडर 25 पुरुष वर्ग के लिए 12 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के दिशा-निर्देश पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 और अंडर-25 पुरुष वर्ग के लिये रजिस्ट्रेशन सोमवार 12 सितंबर से शुरू होंगे, जो 16 सितंबर तक जारी रहेंगे। इसके बाद ट्रायल की तिथि घोषित की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के दिशा-निर्देश पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 और अंडर-25 पुरुष वर्ग के लिये रजिस्ट्रेशन सोमवार 12 सितंबर से शुरू होंगे, जो 16 सितंबर तक जारी रहेंगे। इसके बाद ट्रायल की तिथि घोषित की जायेगी।
कमल पपनै ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन एसोसिएशन के कार्यालय तिकोनिया में आकर करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये खिलाड़ी जिले के ऑपरेशन मैनेजर नरेंद्र अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंडर-14 में आयु एक सितंबर 2008 और अंडर-25 में एक सितंबर 1997 के बाद की ही मान्य होगी।
