डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा प्रमुख पर बोला हमला, कहा- अब अखिलेश का कोई भविष्य नहीं
फतेहपुर। अपने दो दिवसीय प्रवास के मौके पर आए यूपी की योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के कुनबे के अखिलेश आखरी सुल्तान थे, अब उनका कोई भविष्य नहीं है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद …
फतेहपुर। अपने दो दिवसीय प्रवास के मौके पर आए यूपी की योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के कुनबे के अखिलेश आखरी सुल्तान थे, अब उनका कोई भविष्य नहीं है।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला@kpmaurya1 @yadavakhilesh @BJP4India @BJP4UP @Mayawati @myogiadityanath pic.twitter.com/MP244AqCuJ
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 11, 2022
इसके साथ उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अगर किसी से खतरा है तो वह अपने परिवार से है, चाचा शिवपाल यादव उनको छोड़कर चले गए, चाचा आजम खान अब उनसे प्यार नहीं करते। वहीं पिता मजबूरी में उनके साथ दिखाई देते हैं, वहीं केशव मौर्या ने कहा कि मैं पिछड़े वर्ग से आता हूं, कमजोर हूं इसलिए मुझे लगातार निशाना बनाया जाता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, इससे पहले उन्होंने विकास भवन में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही की है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कसा अखिलेश पर तंज, बोले- रामभक्त और जिन्ना भक्त का तालमेल नामुमकिन
