हरिद्वार: बिना शासन के अनुमति अब ऊर्जा निगम में नहीं हो सकेंगे स्थानांतरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने बिना अनुमति के किसी अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। प्रबंध निदेशक की ओर से स्थानांतरण सत्र समाप्त होने और मानसून सत्र शुरू होने के बावजूद किए गए आदेशों पर शासन ने सख्त कदम उठाते हुए यह आदेश जारी किए …

हरिद्वार, अमृत विचार। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने बिना अनुमति के किसी अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। प्रबंध निदेशक की ओर से स्थानांतरण सत्र समाप्त होने और मानसून सत्र शुरू होने के बावजूद किए गए आदेशों पर शासन ने सख्त कदम उठाते हुए यह आदेश जारी किए हैं।

रुड़की में एसई समेत चार अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश का मामला सामने आने पर शासन ने मामले को संज्ञान में लिया। इस दौरान पता चला कि पूर्व में इस तरह के कई आदेश जारी किए जा चुके हैं। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार की ओर से आठ अगस्त को रुड़की में तैनात ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा, अधिशासी अभियंता सिराज उस्मान के अलावा कई अन्य अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे।

शुक्रवार की शाम को देहरादून से स्थानांतरित कर रुड़की भेजे गए अधीक्षण अभियंता अमित कुमार का चार्ज लेने को लेकर अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा से विवाद हो गया था। यही नहीं उन्होंने रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में मुनीश चंद्रा समेत चार लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया। मामले में मुनीश चंद्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

शनिवार सुबह पुलिस ने मुनीश चंद्रा को नोटिस जारी कराने के बाद छोड़ दिया, जबकि तीन अन्य को कोर्ट में पेश किया गया। जब यह मामला शासन पहुंचा तो यूपीसीएल में स्थानांतरण आदेशों का संज्ञान लिया। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसमें सत्र समापन के बाद भी यूपीसीएल में स्थानांतरण शासकीय नियमों और कार्मिक विभाग के निर्देशों का उल्लंघन है। वर्तमान में मानसून सत्र शुरू होने के दृष्टिगत भी ऐसी परिस्थितियों में स्थानांतरण की कार्यवाही अनुचित है।

संबंधित समाचार