रायबरेली: बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई पर हमला कर लूटे रुपये और जेवर
रायबरेली, अमृत विचार। अपने दोस्त के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे सर्राफा व्यवसाई पर रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसके बाद व्यवसाई का रुपयों से भरा बैग और आभूषण लेकर चंपत हो गए। हमले में घायल सर्राफा व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया …
रायबरेली, अमृत विचार। अपने दोस्त के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे सर्राफा व्यवसाई पर रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसके बाद व्यवसाई का रुपयों से भरा बैग और आभूषण लेकर चंपत हो गए। हमले में घायल सर्राफा व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना रविवार की रात बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव बाईपास पर समोधा गांव के सामने हुई है। क्षेत्र के छोटकवा खेड़ा में दीपक सोनी की सर्राफा की दुकान है। रविवार की रात वह दुकान बंद करके अपने दोस्त अखिलेश वर्मा के साथ अपने गांव नीम टीकर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में पश्चिम गांव बाईपास के निकट समोधा गांव के सामने पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और चलती बाइक से उन्होंने सर्राफा व्यापारी के सर पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और वह बाइक समेत नीचे जमीन पर गिर गया। उसके बाद बदमाशों ने उसका रुपयों और आभूषण से भरा बैग छीन लिया और चंपत हो गए। घटना रात में होने के कारण आसपास सन्नाटा था।
घटना के बाद उनके दोस्त ने एंबुलेंस और पुलिस को फोन पर पूरी जानकारी दी और घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल सर्राफा व्यवसाई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बैग में था रुपया और सोना
बाइक सवार बदमाश सर्राफा व्यवसाई पर हमला करके जिस बैग को लूट ले गए है। उसमें नगद रुपयों के साथ सोने के आभूषण भी थे। पीड़ित ने बताया कि बैग के पचास हजार रुपए नगद थे। जिनके साथ करीब बीस ग्राम सोने के आभूषण भी रखे थे। लूटे गए सोने की कीमत एक लाख से अधिक की बताई जा रही है।
पुरानी रंजिश को लेकर आशंका
सर्राफा व्यवसाई के साथ हुई लूट की घटना में पुलिस पुरानी रंजिश को लेकर छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि सर्राफा व्यवसाई का एक प्रापर्टी डीलर से विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है कि उस प्रापर्टी डीलर ने सर्राफा व्यवसाई को कई बार धमकी दी थी। परिजनों की आशंका पर पुलिस प्रापर्टी डीलर की तलाश कर रही है। एसपी अलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लूट की घटना की जांच चल रही है। लुटेरों को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें –देशभर में कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर NIA का शिकंजा कसा, ताबड़तोड़ छापेमारी
