अयोध्या: युवती से की छेड़खानी, भेजा गया जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। एक युवक को युवती के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट कर उसे जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली रुदौली क्षेत्र के है, जहां रविवार की देर शाम एक 20 वर्षीय युवती ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप …

रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। एक युवक को युवती के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट कर उसे जेल भेज दिया है।

मामला कोतवाली रुदौली क्षेत्र के है, जहां रविवार की देर शाम एक 20 वर्षीय युवती ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि विरोध करने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाझ नहीं आया। जिसको लेकर युवती ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंचे भेलसर चौकी पुलिस ने युवक अजीम निवासी मो. नयागंज कोतवाली रुदौली को पकड़ कर कोतवाली भेज दिया। कोतवाली प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें –गंगोलीहाट में क्यों लगाना पड़ा कर्फ्यू…

संबंधित समाचार